HomeBreaking Newsहोटल के कमरे में चादर के सहारे लटका मिला 17 वर्षीय किशोर...

होटल के कमरे में चादर के सहारे लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव

ADVERTISEMENTS

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सीएनई रिपोर्टर, मु​क्तेश्वर

क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम गाज, मौना निवासी 17 वर्षीय किशोर हिमांशु नयाल पुत्र देव सिंह नयाल का शव छतोला स्थित एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में चादर के सहारे पंखे से लटका मिला। युवक इस होटल में काम करता था और गत दिवस अचानक लापता हो गया था।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
इसी होटल में काम करता था हिमांशु नयाल

जानकारी के अनुसार हिमांशु नयाल छतोला के एक होटल में काम करता था। सोमवार सुबह होटल कर्मियों ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर दरवाज़ा खोला गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। हिमांशु का शव एक चादर के सहारे पंखे से लटका हुआ था।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी सुयालबाड़ी पहुंचाया। यहां मौजूद चिकित्सक डॉ. राहुल टम्टा और डॉ. साजिद अली ने जांच उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुँची पुलिस टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा। टीम में चौकी इंचार्ज क्वारब मनोज सिंह अधिकारी, कांस्टेबल आनंद राणा, कांस्टेबल विजय आगरी, होमगार्ड राजेंद्र सिंह, खैरना चौकी इंचार्ज हर्ष बहादुर पाल व कांस्टेबल जगदीश धामी मौजूद रहे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों का आरोप — “हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा”

मृतक के दादा दिवान सिंह नयाल ने आरोप लगाया कि हिमांशु की मौत संदिग्ध है। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है, जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है।

परिजनों के अनुसार हिमांशु 7 सितंबर रविवार से लापता था। परिवार उसकी खोज में जुटा था और सोशल मीडिया पर भी लापता होने की सूचना साझा की गई थी। सोमवार को उसकी लाश होटल के कमरे से मिलने के बाद परिजन स्तब्ध रह गए।

पुलिस जांच में जुटी

इधर कोतवाल भवाली प्रकाश मेहरा ने बताया कि वे छतोला जांच के लिए गए थे, जहां युवक द्वारा पंखे से लटक कर आत्महत्या किये जाने का प्रकरण सामने आया। मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

गांव में पसरा मातम

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर और पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में इस घटना से शोक और आक्रोश का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments