HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: दो साल से ठंडे बस्ते में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतें

अल्मोड़ा: दो साल से ठंडे बस्ते में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतें

ADVERTISEMENTS

👉 सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने दो शिकायतों का मामला उठाते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतों का संतोषजनक समाधान करने के बजाय संबंधित अधिकारी उन्हें मनमाने तरीके से ठंडे बस्ते में डाल रहे हैं और शिकायतकर्ता खुद का ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतें CHML 0820238432564 (24 अगस्त 2023) और CHML 0920238448554 (26 सितम्बर 2023) का समाधान दो साल से लंबित है। उन्होंने बताया राज्यपाल के अनु सचिव द्वारा L4 स्तर पर भेजी गई शिकायत को L3 स्तर के अधिकारी ने बिना कार्रवाई के स्पेशल क्लोज़ में डाल दिया और उक्त दोनों शिकायतें भी इसी तरह ठंडे बस्ते में डाल दी गईं। संजय पांडे का आरोप है कि जिस हेल्पलाइन का मकसद जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है, वह अधिकारियों ने मनमानी से अब काग़ज़ी औपचारिकता बनकर रह गई है। अधिकारी मनमाने ढंग से उन्हें “स्पेशल क्लोज़” डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत CHML 032025870316 (8 मार्च 2025) का आज तक कोई हल नहीं निकला और जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने भी इस पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। श्री पांडे का आरोप है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर महज चुनिंदा लोगों की शिकायतें सुनी जा रही है और आम लोगों की समस्याओं को लगातार नज़रअंदाज़ किया जा रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता का आरोप है कि जिले के अधिकारी हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा तक नहीं कर रहे हैं, जिससे लोगों में गहरी नाराज़गी है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में सीएम हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली पर सवालियां निशान लग रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि हेल्पलाइन प्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी, तो जनता का भरोसा सरकार से पूरी तरह उठ जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments