HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : 175 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई, 60 हजार जुर्माना वसूला, 6...

अल्मोड़ा : 175 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई, 60 हजार जुर्माना वसूला, 6 वाहन सीज, 4 डीएल निरस्त

अल्मोड़ा, 22 अगस्त। जिले भर में कोविड—19 के नियमों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाईयों का सिलसिला जारी है। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर कार्यवाही गतिमान है। इसी क्रम में जिले भर में कुल 175 लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में आई और 6 वाहन सीज कर 4 का डीएल निरस्त करने की कार्यवाही की गई है। साथ ही 60,400 रूपये संयोजन शुल्क वसूला है।
जिले भर में पुलिस की कार्यवाहियों के तहत महामारी अधिनियम के अन्तर्गत 91 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। ये लोग कोविड—19 को लेकर बने नियमों को तोड़ते पकड़े गए। इनसे कुल 9100 रूपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। इनमें बिना मास्क के घूमने वाले 42, सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले 45, सार्वजनिक स्थान पर थूकने वाले 4 व्यक्ति शामिल हैं।
पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। जिलेभर में कुल 84 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 51,300 रूपये संयोजन जमा करवाया गया। रानीखेत पुलिस ने चालक आनंद कुमार पुत्र गोविन्द राम निवासी दुगालखोला अल्मोड़ा के वाहन संख्या यूके 01 टीए 3782 को सीज कर लिया और डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की। आनंद शराब पीकर वाहन चला रहा था। चौकी प्रभारी जैंती ने चालक जगदीश नेगी पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम सैनोली लमगड़ा के वाहन संख्या यूके 04 ए 7622 तथा रोहित नेगी पुत्र प्रताप नेगी निवासी बिरखम जैंती थाना लमगड़ा के वाहन यूके 04 एबी 5244 को सीज कर लिया और डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की। यह वाहन बिना कागजात के चलाया जा रहा था। थानाध्यक्ष सोमेश्वर ने चालक मुकेश सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी-दुमालकोट बैजनाथ के वाहन संख्या-यूके-04 एसी-5567 को डीएल निरस्त करने की कार्रवाई की। इस दुपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाने पर यह कार्रवाई हुई। उधर दन्या थाना पुलिस ने चालक मोहन सिंह भैंसोड़ा पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम गल्ली दन्या के वाहन संख्या डीएल 01 आरटी 5789 को सीज कर लिया। चालक इसे शराब पीकर चला रहा था। अल्मोड़ा एनटीडी चौकी पुलिस ने चालक बाल विक्रम सिंह रावत पुत्र हरगोविन्द सिंह निवासी बेस अल्मोड़ा के वाहन संख्या यूके-02-3190 को बिना कागजात चलाने पर वाहन को सीज किया है।
सल्ट में खोया मोबाईल सौंपा :— सल्ट क्षेत्र के ग्राम नैकणा डांडा निवासी अमित कुमार का मोबाइल मौलेखाल से प्रेमनगर जाते वक्त राह में कहीं खो गया था। उन्होंने इस संबंध में थाना सल्ट में शिकायत दर्ज करायी। इस पर थानाध्यक्ष सल्ट धीरेंद्र पंत ने साईबर सेल अल्मोड़ा को सूचित किया और साइबर सैल ने कार्यवाही करके मोबाइल प्राप्त कर लिया। जिसे सल्ट पुलिस द्वारा अमित कुमार के सुपुर्द कर दिया। अपना मोबाईल पाकर अमित ने साइबर सैल एवं सल्ट पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments