HomeBreaking Newsनैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: प्रशासन हाई अलर्ट पर

नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: प्रशासन हाई अलर्ट पर

अधिकारी फील्ड में कर रहे निगरानी

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

ADVERTISEMENTSAd Ad

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड सहित नैनीताल जिले में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष वंदना ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण एजेंसियों को आदेश दिया कि बारिश के कारण अवरुद्ध होने वाले मार्गों को प्राथमिकता से तुरंत खोला जाए और यातायात को सामान्य किया जाए।

सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद जिले के सभी उपजिलाधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों ने स्वयं फील्ड में उतरकर स्थिति का जायजा लिया। कई स्थानों पर अवरुद्ध मार्गों को मौके पर खड़े रहकर खुलवाया गया। प्रशासन और नगर निगम द्वारा प्रभावित इलाकों में लाउडस्पीकर से लोगों को चेतावनी भी दी जा रही है।

आपदा नियंत्रण कक्ष सक्रिय

आपदा कंट्रोल रूम से लगातार पल-पल की जानकारी ली जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि—

  • किसी भी घटना की सूचना तुरंत 05942-231178 या टोल फ्री नंबर 1077 पर दी जा सकती है।
  • मार्ग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के साथ भोजन व आवास की व्यवस्था की जाएगी।
  • मानसून अवधि में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपना मोबाइल फोन बंद नहीं रखेगा।

जनता से अपील

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा न करें। यात्रा करने से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी जरूर लें और नदी-नालों या बहाव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें। प्रशासन ने भूस्खलन और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख बिंदु

  • भारी बारिश की चेतावनी पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट पर।
  • अधिकारी खुद फील्ड में उतरकर निरीक्षण कर रहे हैं।
  • बंद सड़कों को तुरंत खुलवाने के निर्देश।
  • जनता से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील।

आपातकालीन नंबर

आपदा कंट्रोल रूम : 05942-231178

टोल फ्री नंबर : 1077

महत्वपूर्ण निर्देश

  • अनावश्यक यात्रा से बचें
  • मार्ग की स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करें
  • नदी-नालों और बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें
  • फंसे हुए लोगों को प्रशासन तुरंत राहत देगा
  • कोई अधिकारी/कर्मचारी मोबाइल बंद नहीं रखेगा

नैनीताल भारी बारिश अलर्ट, देखिए लेटस्ट रिपोर्ट —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments