HomeUttarakhandNainitalवन प्रभाग ने चलाई गुलदार से बचाव मुहिम, प्यूड़ा अनुभाग में गूंजे...

वन प्रभाग ने चलाई गुलदार से बचाव मुहिम, प्यूड़ा अनुभाग में गूंजे प्रचार वाहन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/रामगढ़

पहाड़ों के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के बीच नैनीताल वन प्रभाग के प्यूड़ा अनुभाग द्वारा लाउडस्पीकर लगे प्रचार वाहनों के माध्यम से ग्रामीणों को गुलदार से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। यह पहल न केवल लोगों में जागरूकता फैला रही है, बल्कि भयभीत ग्रामीणों में सुरक्षा का भरोसा भी जगा रही है।

गांव-गांव घूम रहे इन प्रचार वाहनों से लगातार यह संदेश दिया जा रहा है कि ग्रामीण रात्रि में अकेले बाहर न निकलें, खेतों और घरों के पास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें, बच्चों को अकेले न छोड़ें और जंगल की ओर जाते समय समूह में ही जाएं।

स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांवों में गुलदार के हमलों को रोकने में मदद मिलेगी। लोगों ने यह भी माना कि ऐसी पहल से वन्यजीवों और इंसानों के बीच बढ़ते संघर्ष को कम करने का रास्ता खुलेगा।

इस अवसर पर अनुभाग अधिकारी प्यूड़ा बृजेश विश्वकर्मा, अनुभाग अधिकारी हरतोला पी.डी. पांडे, वन बीट अधिकारी विपिन बिष्ट, प्लांटेशन वाचर दीवान बिष्ट, कपीलेश्वर बीट वाचर शर्मा और वाहन चालक कुंदन सिंह राणा सक्रिय रूप से अभियान में शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments