HomeBreaking Newsकिच्छा में दिन-दहाड़े गोलीकांड, युवक की मौत से मचा हड़कंप

किच्छा में दिन-दहाड़े गोलीकांड, युवक की मौत से मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS

चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान के भतीजे की हत्या

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

News Highlight : भाजपा नेता और किच्छा विधानसभा अंतर्गत नवनिर्वाचित प्रधान ग्राम दरउ से गफ्फार खान के भतीजे को मारी गोली मौके पर मौत

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
मृतक आसिफ की फाइल फोटो

Breaking News : किच्छा क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब दर्जनों हथियारबंद लोग एक घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में ग्राम प्रधान गफ्फार का भतीजा आसिफ (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है।

चुनावी रंजिश से जुड़ा मामला

जानकारी के मुताबिक हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। बताया जा रहा है कि चुनाव हारने के बाद एक पक्ष के नेता और उनके समर्थक लगातार दबाव बना रहे थे। मृतक पक्ष का आरोप है कि विरोधियों ने राजनीतिक द्वेषवश सुनियोजित तरीके से हमला किया।

घटना कैसे हुई

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 20 से अधिक हथियारबंद लोग कई राइफल, पिस्टल और बंदूक लेकर गफ्फार के घर में घुस आए। देखते ही देखते उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में आसिफ की छाती में गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं कई अन्य लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लगभग 60 से 70 राउंड फायरिंग की।

इलाके में दहशत और तनाव

दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। दुकानों के शटर बंद हो गए और लोग घरों में दुबक गए। पुलिस को सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

परिजनों का आरोप

मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्होंने पहले भी पुलिस को धमकियों की जानकारी दी थी, लेकिन किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की। परिवार ने पूर्व विधायक और उनके कार्यकर्ताओं पर हमला करवाने का आरोप लगाया है।

प्रशासन की कार्रवाई

पुलिस ने पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments