HomeUttarakhandNainitalयूओयू का स्वर्णिम उत्सव शुरू, IIT Roorkee से होगा MoU

यूओयू का स्वर्णिम उत्सव शुरू, IIT Roorkee से होगा MoU

ADVERTISEMENTS

कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी की प्रेस वार्ता

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय की आगामी योजनाओं और स्वर्णिम उत्सव की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2025 में विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के 20 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की जा रही है, जिसका आगाज़ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय “स्वर्णिम सफलता उत्सव” से होगा।

स्वर्णिम सफलता उत्सव: तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा
कुलपति ने कहा कि यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि गहन अकादमिक संवाद और अनुभव साझा करने का मंच होगा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

13 अगस्त: विश्वविद्यालय के सभी शोधार्थी, पूर्व छात्र और विशेषज्ञ एकत्र होंगे। कुमांऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत शोध से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। बीबीसी के पूर्व पत्रकार राजेश जोशी एआई और मीडिया पर चर्चा करेंगे, जबकि एमबीपीजी कॉलेज के प्रो. डॉ. सी एस नेगी संबोधित करेंगे। शोधार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी होगी।

14 अगस्त: उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत और FRI देहरादून के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक विशेष व्याख्यान देंगे। विश्वविद्यालय के 20 साल के सफर पर एक विशेष वीडियो प्रस्तुति होगी।

15 अगस्त: ध्वजारोहण, कुलपति का संबोधन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

नई पहल और तकनीकी सहयोग

प्रेस वार्ता में कुलपति ने कई नई पहलों की घोषणा की—

आईआईटी रुड़की से एमओयू: तकनीकी उन्नयन के लिए शीघ्र समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे।

  • हेल्पडेस्क समय विस्तार: अब सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक, ताकि नौकरीपेशा और दूरस्थ छात्र भी आसानी से सुविधा ले सकें।
  • हैलो हल्द्वानी रेडियो ऐप लॉन्च: 15 अगस्त को सामुदायिक रेडियो का मोबाइल एप जारी होगा, जिससे देशभर के विद्यार्थी व्याख्यान और सूचना सुन सकेंगे।
  • थर्ड जेंडर प्रकोष्ठ: स्वरोजगार और कौशल विकास के लिए विशेष प्रकोष्ठ का गठन।
  • सैनिक विधवाओं और सैनिक महिलाओं के लिए निशुल्क पाठ्यक्रम: बंगाल इंजीनियरिंग के साथ एमओयू के तहत विशेष छूट और निशुल्क शिक्षा।
  • प्रवेश और प्रचार अभियान
    पहला प्रचार चरण (3-7 अगस्त) ऋषिकेश और देहरादून में सम्पन्न हो चुका है। दूसरा चरण (18-24 अगस्त) पहाड़ी क्षेत्रों में और तीसरा चरण (1-8 सितंबर) शेष क्षेत्रों में चलेगा।

कार्यक्रम में मौजूद रहे
प्रेस वार्ता में मानविकी विद्याशाखा के निदेशक प्रो. गिरिजा प्रसाद पांडे, प्रबंधन अध्ययन विद्याशाखा की प्रो. मंजरी अग्रवाल, वित्त नियंत्रक सूर्यप्रताप सिंह, प्रो. राकेश चन्द्र रयाल, प्रो. आशुतोष भट्ट, प्रो. कमल देवलाल, डॉ. राजेन्द्र कैड़ा, कुमार मंगलम, राजेश जोशी और विनीत पौड़ियाल मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments