👉 सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा व महापौर अजय वर्मा ने किया दीप प्रज्वलित
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां दुर्गा मंदिर दुगालखोला में जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार के कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा एवं विशिष्ट अतिथि महापौर अजय वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व महोत्सव में पहुंचने पर आयोजकों ने उनका स्वागत किया।

दूसरे रोज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत कोकिला सांस्कृतिक दल, सैनिक कालौनी मालगांव की भाविका अधिकारी, दिशानी बिष्ट, निहारिका लटवाल व दीपा पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं ने कर्णप्रिय भजन प्रस्तुत किए।
ग्रुप डांस में यशिका भाकुनी, रिद्धि डसीला, सात्विक गुरुरानी, मानवी बिष्ट, प्रियांशी बिष्ट की भजन मण्डली ने विमला तिवारी के नेतृत्व में और कामांक्षी लोहनी, मानसिकता बिनवाल, भाग्यश्री जोशी, मानवी लटवाल, योगिता लटवाल, गौरवी तिवारी, दिव्याशी अधिकारी, अराधिका चम्याल आदि ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन संजय दुर्गापाल ने किया।
इस मौके पर नगर निगम की पार्षद चंचल दुर्गापाल, घनश्याम गुरूरानी, चंद्रमणि भट्ट, डा. जेसी दुर्गापाल, प्रमोद बिष्ट, ईश्वर दत गुरुरानी, रमेश भट्ट, महिला प्रगति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, सचिव दीपा जोशी, पुष्पा सती, मंजू जोशी, विमला दुर्गापाल, रमा जोशी, रेवा विनवाल, रेखा दुर्गापाल, हेमा दुर्गापाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल रहे।

