HomeBreaking Newsनैनीताल बारिश अलर्ट: 6 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

नैनीताल बारिश अलर्ट: 6 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

नैनीताल। बुधवार 6 अगस्त 2025 को भी जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा “अलर्ट” जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 6 अगस्त 2025 (बुधवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकता की स्थिति में अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें। किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर तत्काल आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 05942-231178 एवं 231179 अथवा टॉल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments