HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत में आवारा सांड बना जनजीवन के लिए खतरा, कई लोग घायल

रानीखेत में आवारा सांड बना जनजीवन के लिए खतरा, कई लोग घायल

ADVERTISEMENTS

पूर्व नगर अध्यक्ष ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

नगर में एक आवारा सांड ने पिछले कई दिनों से आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है। उक्त सांड के हमलों से अब तक कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं, जबकि कुछ को मामूली चोटें आई हैं। सांड की यह हिंसक गतिविधियां शहर के प्रमुख स्थानों जैसे गांधी चौक, जरूरी बाजार और शिव मंदिर मार्ग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रिहायशी इलाकों में भी इसका आतंक फैल चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांधी चौक पर दो बाइक सवार युवकों, जरूरी बाजार क्षेत्र में एक बालिका तथा शिव मंदिर मार्ग में एक वृद्धा को यह सांड गंभीर रूप से घायल कर चुका है। इसके अतिरिक्त, 30 जुलाई की रात्रि लगभग 9 बजे, शिव मंदिर मार्ग में इस सांड ने दो बच्चों को घायल कर दिया तथा कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया।

स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि स्थानीय लोग सांड के सड़क पर आते ही मार्ग बदलने को मजबूर हो जाते हैं। खासकर जरूरी बाजार, खड़ी बाजार और शिव मंदिर मार्ग के आसपास के क्षेत्र इससे सर्वाधिक प्रभावित हैं। बच्चों को स्कूल जाते समय भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

जनसुरक्षा को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी रानीखेत के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जसवाल ने इस गंभीर विषय को उठाते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत, मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इस सांड को पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि नगरवासी भयमुक्त होकर जीवन जी सकें।

आवारा सांड का आतंक, ज्ञापन की प्रतिलिपि —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments