HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: बेस अस्पताल में खुलेगा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, तैयारी शुरू

अल्मोड़ा: बेस अस्पताल में खुलेगा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, तैयारी शुरू

ADVERTISEMENTS

👉 डीएम ने संचालन की शर्तों व अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मेडिकल कालेज अल्मोड़ा के अधीन बेस अस्पताल में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए पहल शुरू हो चुकी है। पहल के तहत ​जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द केंद्र के संचालन की शर्तें व अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

शनिवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नशा मुक्त अभियान के तहत अल्मोड़ा जनपद को नशे की प्रवृतियों से दूर रखने एवं नशा मुक्त बनाने के संबंध में चर्चा हुई। साथ ही बेस अस्पताल में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के खोलने एवं उसके संचालन के संबंध में विचार विमर्श हुआ। उल्लेखनीय है कि बेस अस्पताल में संकल्प नशा मुक्त देवभूमि ट्रस्ट की ओर से नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र खोलना प्रस्तावित है। उम्मीद है कि इस केंद्र के खुलने से नशा की गिरफ्त में आ चुके लोगों को नशे से छुटकारा दिलाने में मदद​ मिलेगी। इस केंद्र के खुलने से महज अल्मोड़ा ही नहीं बल्कि बागेश्वर से लेकर पिथौरागढ़ के लोगों को भी लाभ होगा। बैठक में डीएम पांडेय ने संबंधितों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द संचालन की शर्तें एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली जाएं।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधितों को निर्देश दिए कि नशा मुक्ति केंद्र के संबंध में सभी विभाग अपने से संबंधित कार्यों को पूरा कर लें और उक्त ट्रस्ट से एमओयू की औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएं ताकि आगामी 04 अगस्त को इसका संचालन किया जा सके। बैठक में सीडीओ रामजी शरण शर्मा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज सीपी भैंसोड़ा, सीएमओ डॉ. नवीन चंद्र तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
—————————

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments