👉 अल्मोड़ा में 24वीं स्टेट जूनियर व सीनियर बैडमिंटन की चैंपियनशिप के क्वालीफायर मैच
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला बैडमिंटन संघ, जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के सहयोग से 24वीं स्टेट जूनियर (अंडर-19) व सीनियर बैडमिंटन की चैंपियनशिप के क्वालीफायर मैच चल रहे हैं। कई खिलाड़ियों ने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश पाया है। चैंपियनशिप में 300 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।


आज मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे से क्वालीफायर मैच शुरू हुए। मैन सिंगल्स मैचों में नैनीताल के मानस पंत ने देहरादून के देवेश चौहान को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इनके अलावा देहरादून के देवांश शर्मा ने टिहरी के हार्दिक शर्मा, देहरादून के रचित ने उधमसिंहनगर के अनुराग, हरिद्वार के शुभम ने देहरादून के मोहित राणा को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। अंडर-19 के क्वालीफायर मुकाबलों में हरिद्वार के शुभम ने छाबरा देहरादून के यश को 15-7, 15-6, टिहरी के शिवांश उनियाल ने देहरादून के निखिल पासवान को 15-10, 11-15 व 15-8, उधमसिंहनगर के गौरव रौतेला ने अल्मोड़ा के अभिनव टम्टा को 15-5, 13-15 व 15-13 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
मैचों के दौरान उपस्थिति
आयोजन में उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के महासचिव बीएस मनकोटी, आयोजन सचिव राम अवतार अग्रवाल, आयोजक कोषाध्यक्ष नंदन रावत, अंतर्राष्ट्रीय कोच डीके सेन, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, सचिव डा. संतोष बिष्ट, उपसचिव संजय नज्जौन, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, गोकुल मेहता, चीफ रेफरी अमृतपाल, आब्जर्बर राकेश नेगी, हिमांशु राज, अरविंद जोशी, चंदशेखर कांडपाल, संजय खोलिया, सौरभ रावत, कोच सोनू नेगी, जीवन बोरा, प्रतीक मेहरा, हरीश अधिकारी, अतुल जोशी, जिला क्रीड़ाधिकारी अरुण बंग्याल, यशवंत, दीपक पंत, विजय प्रताप आदि शामिल रहे।

