HomeBreaking Newsऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकियों की पहली तस्वीर हुई वायरल !

ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकियों की पहली तस्वीर हुई वायरल !

ADVERTISEMENTS

श्रीनगर : पहलगाम में धर्म पूछकर पर्यटकों की जान लेने वाले आ​तंकितयों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन महादेव अभियान अब भी जारी है। इस बीच मारे गए तीन आतंकियों की तस्वीर भी सोशल मीडिया में वायरल हुई है। जल्द ही सेना प्रेस वार्ता करके स्थिति साफ करेगी। हालांकि दावा किया जा रह है कि मारे गए आतंकवादियों में पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा भी शामिल है। शेष दो कौन हैं, इनके बारे में जल्द खुलासा किया जायेगा।

‘ऑपरेशन महादेव‘ कोड नेम का समझें अर्थ : श्रीनगर में आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन महादेव’ कोड नेम देना सामरिक रूप से भी उतना ही अहम है, जितना प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण। दरअसल, श्रीनगर में न्यू थीड के नजदीक मौजूद ‘महादेव पीक’ (महादेव चोटी) जबरवान रेंज का हिस्सा है।

इस इलाके का सामरिक और आध्यात्मिक दोनों ही तरह से काफी महत्त्व है। शहर की इस चोटी को स्थानीय स्तर पर काफी पवित्र माना जाता है और साथ ही यह पॉपुलर ट्रेकिंग रूट भी है। यही नहीं, यह चोटी जबरवान माउंटेन रेंज की एक प्रमुख शिखर है और यहां से लिडवास और मुलनार दोनों दिखाई देता है, इसलिए इस ऑपरेशन का कोड नेम ‘महादेव’ दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments