HomeBreaking Newsबड़ी ख़बर : सेना का ऑपरेशन महादेव, पहलगाम हमले के 3 गुनाहगार...

बड़ी ख़बर : सेना का ऑपरेशन महादेव, पहलगाम हमले के 3 गुनाहगार ढेर

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लिडवास से एक बड़ी ख़बर आ रही है। यहां भारतीय सेना ने पहलगाम हमले से जुड़े 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन महादेव का आगाज करते हुए यह कार्रवाई की है।

सेना के अधिकारियों के अनुसार खुफिया इनपुट मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया गया। हरवान इलाके में डाचीगाम नेशनल पार्क के पास आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है।

याद दिला दें कि गत 22 अप्रैल को हुए हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछने के बाद चुन-चुनकर हत्या की थी। यह भयानक घटना पहलगाम शहर से 6 किलोमीटर दूर बायसरन घाटी में हुई थी।

आतंकियों के स्केच हुए थे जारी

पहलगाम हमले के बाद 3 आतंकवादियों के नाम सामने आए थे। गत 24 अप्रैल को अनंतनाग पुलिस द्वारा इस मामले में 3 स्केच जारी किए गए थे। तीन आतंकियों में अनंतनाग का आदिल हुसैन ठोकर, हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान और अली उर्फ तल्हा भाई शामिल ​थे। जिनमें से मूसा और अली पाकिस्तानी हैं। मूसा पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप में कमांडो रह चुका है। इन पर 20-20 लाख रुपए का इनाम भी रखा गया है।

भारत ने चला था ऑपरेशन सिंदूर

उल्लेखनीय है कि भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए 6-7 मई की रात 1:05 बजे पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। हमले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर की फैमिली के 10 सदस्य और 4 सहयोगी मारे गए। भारत ने 24 मिसाइलें दागीं थीं।

ऑपरेशन महादेव जारी

उधर, सेना की चिनार कोर ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, “लिडवास के सामान्य क्षेत्र में कॉन्टैक्ट स्टेबलिश हो गया है। ऑपरेशन जारी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments