HomeUttarakhandAlmoraताड़ीखेत : पेयजल किल्लत से आजिज ताड़ीखेत के वाशिंदे, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने...

ताड़ीखेत : पेयजल किल्लत से आजिज ताड़ीखेत के वाशिंदे, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दिया सार्थक आश्वासन, ताड़ीखेत विकास संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

ताड़ीखेत/रानीखेत। तीन पेयजल योजनाओं के बावजूद ताड़ीखेत कस्बा पेयजल समस्या से नहीं उबर पा रहा है। आपूर्ति न होने के कारण लोग प्राचीन नौलों-धारों पर निर्भर हैं। ताड़ीखेत में गगास पेयजल योजना, ऋषिगाड़ योजना और तिपौला पंपिंग योजना से पानी आता है। इसके बावजूद आए दिन पानी की समस्या यहां आम बात बन चुकी है। परेशान नागरिकों ने आज ताड़ीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत अपूर्वा पाण्डेय से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। उन्होने बताया कि ताड़ीखेत में एक बार पुन: पेयजल संकट गहरा गया है, जिससे आम नागरिक खासे परेशान हैं। दो दिन से यहां पेयजल की सप्लाई नही हो पाई है। उन्होंन संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में कहा कि तीन योजनाओं के होते हुये भी पानी का संकट झेलना ताड़ीखेत वासियों की नियति बन चुकी है। जिस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पाण्डेय ने जल्द ही जल्द ही जल संस्थान और जल निगम की संयुक्त बैठक बुलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संबंधित संस्थान के अधिकारियों की बैठक में इस समस्या के समाधान की दिशा में सार्थक पहल की जायेगी। ताड़ीखेत में पेयजल संकट का शीघ्र निस्तारण किया जायेगा। इस मौके पर संघर्ष समिति के दीवान सिंह बिष्ट, रमेश जोशी, नवीन चन्द्र पांडे, ग्राम प्रधान मंजीत भगत, उप प्रधान दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments