HomeUncategorizedमतदान दिवस पर कंट्रोल रूम से मिलेगी हर अपडेट : जिलाधिकारी वंदना

मतदान दिवस पर कंट्रोल रूम से मिलेगी हर अपडेट : जिलाधिकारी वंदना

ADVERTISEMENTS

नैनीताल। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण में जनपद नैनीताल के चार विकासखंडों – रामगढ़, धारी, बेतालघाट एवं ओखलकांडा में मतदान 24 जुलाई (गुरुवार) को संपन्न होगा। इसके लिए जिले की सभी 312 मतदान पार्टियां मतदान सामग्री के साथ अपने-अपने बूथों पर पहुँच चुकी हैं।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मतदान दलों का प्रेषण

मंगलवार को दो विकासखंडों से कुल 36 मतदान दलों को रवाना किया गया, जिनमें ओखलकांडा की 33 तथा बेतालघाट की 3 पार्टियां शामिल थीं। बुधवार को शेष चारों विकासखंडों की 276 मतदान पार्टियां मतदान सामग्री एवं मतपेटियों के साथ अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए प्रस्थान कर गईं।

मतदान प्रक्रिया

मतदान गुरुवार को प्रातः 8:00 बजे प्रारंभ होकर अपराह्न 5:00 बजे तक चलेगा। निर्धारित समय तक मतदान केंद्र के भीतर पंक्ति में खड़े मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

कंट्रोल रूम से सतत निगरानी

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने मतदान से पूर्व तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी कार्मिकों को निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। साथ ही, कंट्रोल रूम में मतदान से संबंधित प्रत्येक सूचना को अद्यतन रखते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

प्रशासनिक व्यवस्था

शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने हेतु विकासखंड ओखलकांडा में 6 जोनल एवं 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, धारी में 2 जोनल एवं 6 सेक्टर मजिस्ट्रेट, बेतालघाट में 3 जोनल एवं 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा रामगढ़ में 3 जोनल एवं 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments