HomeCrimeहल्द्वानी : सट्टे की खाईबाड़ी करते एक गिरफ्तार, सट्टा पर्ची व नकदी...

हल्द्वानी : सट्टे की खाईबाड़ी करते एक गिरफ्तार, सट्टा पर्ची व नकदी बरामद

SOG व बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस व एसओजी की टीम ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक सओरिये को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मौके पर सट्टा पर्चियां, पेन, गत्ता व 20 हजार 220 रूपये की नगदी बरामद हुई है।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद मीणा के निर्देशानुसार जनपद में अवैध सट्टा व जुआ गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा व प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में गत दिवस एक सटोरिये को गिरफ्तार किया गया है।

एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ व प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुलशन कुमार सागर पुत्र बनवारी लाल निवासी गली नं. 08, रामपुर रोड, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल को आंवला चौकी गेट के पास से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

टीम द्वारा मौके से सट्टा पर्चियां, पेन, गत्ता, कुल नकदी 20,220 रुपये बरामद किया गया। उक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा पर धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है। पुलिस टीम में प्रभारी एसओजी संजीत राठौड़, एसओजी से कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा, अरुण राठौर, सन्तोष बिष्ट व थान बनभूलपुरा से यासीन शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments