HomeUttarakhandBageshwarITBP के हवलदार नारायण सिंह परिहार की हार्ट अटैक से मौत

ITBP के हवलदार नारायण सिंह परिहार की हार्ट अटैक से मौत

ADVERTISEMENTS

सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जाख निवासी आईटीबीपी के हवलदार की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई है। वह तीन बटालियन बरेली में तैनात थे। सोमवार को उनकी सरयू गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख जताया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

54 वर्षीय जाख निवासी हवलदार नारायण सिंह परिहार पुत्र दान सिंह परिहार तीन बटालियन बरेली में तैनात थे। शनिवार को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। उनके पार्थिव शरीर को उनके गांव लाया गया। यहां परिजनों की अश्रुपूरित विदाई के बाद शवयात्रा शुरू हुई।

उसके बाद सरयू संगम पर उनका सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। उनके दो बेटे हैं। एक सेना में तथा दूसरा मर्चेंट नेवी में तैनात हैं। आईटीबीपी के इंस्पेक्टर हयात सिंह के नेतृत्व में पहुंची आईटीबीपी की दुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके निधन पर विधायक पार्वती दास, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, दर्जाधारी शिव सिंह बिष्ट, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, नवीन परिहार,महेश परिहार, आनंद सिंह दोसाद,आनंद परिहार, कमलेश परिहार आदि ने गहरा दुख जताया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments