HomeUttarakhandAlmoraहरेला केवल सांस्कृतिक पर्व नहीं, मानवीय चेतना का भी प्रतीक : प्रो....

हरेला केवल सांस्कृतिक पर्व नहीं, मानवीय चेतना का भी प्रतीक : प्रो. पांडेय

ADVERTISEMENTS

रानीखेत महाविद्यालय में हरेला पर विशेष कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। राजकीय महाविद्यालय रानीखेत की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा “हरेला का त्यौहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ” एवं “एक पेड़ मां के नाम” थीम के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि हरेला केवल एक सांस्कृतिक पर्व नहीं, बल्कि मानवीय चेतना और प्राकृतिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड सरकार के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष जुलाई माह में मनाए जाने वाले हरेला पर्व के उपलक्ष्य में हरेला पर्व पर बुधवार को महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता उत्पन्न करना तथा प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण को प्रोत्साहित करना रहा।

प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडेय ने छात्र—छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक जागरूक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। शैक्षणिक संस्थानों का दायित्व है कि वे सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में अग्रणी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में एनएसएस एवं एनसीसी के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और वृक्षारोपण के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश भी दिया।

विशेष रूप से इस कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग की शोध छात्राएं दीपा आर्य, आंचल जैन एवं मीना अधिकारी ने नेतृत्वकारी भूमिका निभाते हुए महाविद्यालय परिसर में बहुविध पौधों का रोपण किया। उनके साथ डॉ. सत्यमित्र सिंह, डॉ. शंकर, डॉ. मेहराज मेहरा, डॉ. कमल, डॉ. नीमा बोरा, डॉ. रेखा भट्ट, डॉ. बबिता काण्डपाल सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम समापन पर विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य की शपथ दिलाई गई।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments