वन प्रभाग के रामगढ़ रेंज अंतर्गत मनाया गया हरेला महोत्सव
वन पंचायत धारी उल गौर व जौरासी में वृहद पौधारोपण
सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के रामगढ़ रेंज के तत्वाधान में हरेला महोत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर धारी उल गौर एवं जौरासी वन पंचायत में वृहद पौधारोपण किया गया। उपयोगी प्रजाति के वृक्षों के 150—150 पौधों का रोपण किया गया।
ADVERTISEMENTS
हरेला पर्व पर भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल रामगढ़ रेंज में वन क्षेत्राधिकारी रामगढ़ नितीश तिवारी के नेतृत्व में वन भूमि में हरेला महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। धारी उल गौर वन पंचायत में प्रातः 9.05 तक 150 पौधों का रोपण किया गया
इसके अलावा हरेला पर्व पर भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के रामगढ़ रेंज द्वारा जौरासी वन पंचायत में हरेला महोत्सव कार्यक्रम द्वितीय चरण में किया गया। जिसमें प्रात:काल सभी ग्राम वासियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रातः काल से लगभग 150 पौधों का रोपण किया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।