देहरादून। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को नयी कोठी मिल गई है। वे कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी हैं। इससे पूर्व यह कोठी पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व नैनीताल सांसद अजय भट्ट के नाम अलॉट थी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत सात महीनों से विधायक निवास में रह रहे थे। अब देहरादून में उन्हें नया आवास यमुना कालोनी में मिला है।
आज यमुना कॉलोनी मे स्थित अपने नए आवास पर भाजपा प्रदेश बंशीधर भगत अपने परिवार के साथ विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर मकान में प्रवेश किया। जिसमें बीजेपी के शीर्ष नेता भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


