HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जिले में 1383 पदों पर चुनाव, मैदान में 3838 प्रत्याशी

अल्मोड़ा: जिले में 1383 पदों पर चुनाव, मैदान में 3838 प्रत्याशी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

👉 2209 पदों पर पहले ही हो चुका निर्विरोध निर्वाचन, 283 नामांकन वापस

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जनपद में चार पदों ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के 1383 पदों के लिए चुनाव होगा और इन पदों के लिए 3838 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 2209 पदों के लिए पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

नाम वापसी के बाद अब जनपद में कुल 1383 पदों के लिए चुनाव होगा। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के 40, प्रधान के 936, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 362 तथा जिला पंचायत सदस्य के 45 पदों के लिए चुनाव होगा। निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 3838 है। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के 79, प्रधान के 2432, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1137 तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए 190 उम्मीदवार शामिल हैं।
2209 निर्विरोध निर्वाचन

अल्मोड़ा जनपद में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कुल 2209 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। ग्राम पंचायत सदस्य के 1962, प्रधान के 218 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 29 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है, जबकि जिला पंचायत सदस्य के किसी पद पर निर्विरोध चुनाव नहीं हुआ है।
283 लोगों ने वापस लिया नाम

उक्त चार पदों के लिए दावेदारी करने वालों में से कुल 283 ने अपना नामांकन वापस ले लिया। ग्राम पंचायत सदस्य के 25, प्रधान के 134, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 109 तथा जिला पंचायत सदस्य के 15 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिये।
जिले में कुल पदों की संख्या

सदस्य ग्राम पंचायत- 8242
प्रधान ग्राम पंचायत- 1160
सदस्य क्षेत्र पंचायत- 391
सदस्य जिला पंचायत- 45

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments