HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पौने तीन लाख की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

अल्मोड़ा : पौने तीन लाख की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

कुल 08.75 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने पौने तीन लाख की स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय व प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन जोशी के नेतृत्व में एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा की सयुंक्त टीम ने चेकिंग की। इस दौरान कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्रान्तर्गत हीराडुंगरी चौराहे के पास एक युवक अक्षय सिंह के कब्जे से 08.75 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।

जिस पर उसे को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी अक्षय सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र शेर सिंह पूर्वी पोखरखाली अल्मोड़ा का निवासी है।

पुलिस ने 08.75 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की है, जिसकी कीमत कुल 2,62,500 रुपये है। पुलिस टीम में कोतवाली से एसआई कृष्ण कुमार, कांस्टेबल विमल टम्टा तथा एसओजी से राजेश भट्ट, राकेश भट्ट व इरााद उल्ला शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments