HomeUttarakhandBageshwarभालू के हमले में नवनियुक्त डाक सेवक की दर्दनाक मौत

भालू के हमले में नवनियुक्त डाक सेवक की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

साइकिल से जा रहे थे, पीछे पड़ गया भालू

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जनपद बागेश्वर के उप तहसील शामा में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में नवनियुक्त डाक सेवक की मौत हो गई है। साइकिल से जा रहे डाक कर्मी पर एक भालू ने हमला कर उनकी जान ले ली। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शामा-तेजम-मुनस्यारी मोटर मार्ग डाक वितरण को साइकिल से जा रहे डाक कर्मी की भालू के हमले से मौत हो गई। मृतक की पहचान यश शर्मा (पुत्र महेंद्र शर्मा), मूल निवासी महेंद्रगढ़, पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है।

भालू के हमले में मौत, देखिए वीडियो —

घने जंगल को पार करते वक्त हुआ हादसा

शामा चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक शामा पोस्ट आफिस में कार्यरत डाकसेवक यश शर्मा रोज की तरह सुबह डाक लेकर अपनी साइकिल से रवाना हुआ था। इसी दौरान शामा-मुनस्यारी मार्ग में घने जंगल पार करते समय अचानक एक जंगली भालू उसके पीछे पड़ गया। भालू को अपने पीछे देख यश घबरा गया और हड़बड़ी में उसकी साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

लावारिस पड़ी मिली साइकिल

खाई में गिरते ही भालू ने उस पर हमला कर दिया, जिससे यश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर लावारिस पड़ी साइकिल और चीखने की आवाजें सुनकर घटना की सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ को अलर्ट किया।

भालू के हमले में नवनियुक्त डाक सेवक की दर्दनाक मौत

एसडीआरएफ को पहुंचने में लग गए कई घंटे

जिस पर कपकोट में तैनात एसडीआरएफ उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल पर रवाना हुई। टीम को दुर्गम और खतरनाक भू-भाग से गुजरते हुए घटनास्थल तक पहुंचने में घंटों का समय लग गया।

एसडीआरएफ कर्मियों ने खाई में उतरकर शव को स्ट्रेचर की मदद से ऊपर सड़क तक पहुंचाया। शामा चौकी पुलिस ने मृतक डाक सेवक के घर घटना की सूचना दे दी है। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। मृतक यश शर्मा की चार माह पूर्व ही क्षेत्र में तैनाती हुई थी।

भालू के हमले की इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और भालुओं की बढ़ती सक्रियता पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। वही डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि हमले को लेकर उनकी टीम जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments