HomeBreaking Newsजो दूध भगवान जी को चढ़ाते थे, उसमें अपना थूक मिलाकर देता...

जो दूध भगवान जी को चढ़ाते थे, उसमें अपना थूक मिलाकर देता था दूध वाला

ADVERTISEMENTS

परिवार बोला, दूधिए ने दूध पर नहीं हमारे विश्वास पर थूका

CCTV में कैद हुई दूध वाले की घिनौनी करतूत

सीएनई रिपोर्टर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक दूधिया थूक मिलाकर लोगों को दूध लोगों सप्लाई करता था। उसकी यह घिनौनी करतूत एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना सामने आने के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं, मामले में अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बाद आरोपी मोहम्मद शरीफ उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फुटेज देखने के बाद परिवार सदमे में : जानकारी के मुताबिक एक दुधिआ का सीसीटीवी वायरल हुआ है। जिससे पता चला कि दूधिया कई सालों से दूध में थूक कर लोगों को बेचता था। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद परिवार के लोग जैसे सदमें में हैं। आरोपी युवक का असली नाम मोहम्मद शरीफ है। हालांकि, वह अपना नाम लोगों को पप्पू बताता था। परिवार का कहना है कि मो. शरीफ ने दूध पर नहीं उनके विश्वास पर थूकने का काम किया है। वे उस दूध वाले को अपने परिवार का सा सदस्य समझते हुए उस पर बहुत विश्वास किया करते थे।

वायरल वीडियो में पूरा घटनाक्रम

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी घर के बाहर दूध के डिब्बे के ढक्कन को पहले खोलता है। फिर उसमें थूक देता है। इसके बाद डिब्बे को फिर ढक्कन से बंद कर देता है। फिर दूध को संबंधित परिवार को दे देता है।

गोमती नगर की है घटना

दरअसल, गोमती नगर के विनय खंड में रहने वाले लव शुक्ला के घर का यह मामला है। इन्हीं के घर के सामने दूधिया डिब्बे में थूकता दिखा था। इनके परिवार का हर सदस्य सकते में है। उनकी पत्नी ने मीडिया को बताया कि वे रोज भगवान जी पर यही दूध पवित्र भाव से चढ़ाते थे। जब उनके पति ने कहा कि यह दूध मत लो थूका हुआ है। पहले तो उन्हें मजाक लगा, लेकिन जब सीसीटीवी देखा तो उनके पांवों के तले जैसे जमीन ही खिसक गई। उनका कहना है कि वे किसी धर्म में भेदभाव नहीं रखते, उन्होंने कभी राम—रहीम में अंतर नहीं समझा, लेकिन इस तरह की घटना ने उन्हें तोड़ कर रख दिया है।

थूक मिलाकर दूध, See Video –

इधर लव शुक्ला ने बताया कि मोहम्मद शरीफ उर्फ पप्पू उनके घर कई सालों से दूध दे रहा था। शरीफ मल्हौर का रहने वाला है। मोहल्ले के कई घरों में भी वह दूध की सप्लाई कर रहा था। शनिवार सुबह जब वे CCTV चेक कर रहे थे, तब वह दूध में थूकते हुए नजर आया। वह दूषित दूध हर दिन दे रहा था। उन्होंने शरीफ के खिलाफ गोमती नगर थाने में शिकायत की।

हिंदू महासभा ने गोमतीनगर थाने में दर्ज कराई एफआईआर

अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने गोमतीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को 5 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। महासभा के विजय प्रताप सिंह ने कहा कि ये जिहादी मानसिकता का मामला है। धर्म विशेष को निशाना बनाने के लिए भोजन में अशुद्धता मिलाना सीधा हमला है।

CCTV में रिकॉर्ड हुआ सब कुछ

जांच में पता चला कि शरीफ का पूरा नाम मोहम्मद शरीफ उर्फ पप्पू है और वह मल्हौर का रहने वाला है। करीब दो दर्जन घरों में दूध सप्लाई करता था। विनय खंड से नगर निगम ने उसे हटाया था, लेकिन उसने दूध वितरण दोबारा शुरू कर दिया। आरोपी गाय-भैंस का दूध बेचता था है। कई सालों से इलाके में सप्लाई कर रहा था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments