HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : प्रस्तावित लिंक मार्ग के विरोध में उतरे ग्रामीण, जोरदार नारेबाजी

बागेश्वर : प्रस्तावित लिंक मार्ग के विरोध में उतरे ग्रामीण, जोरदार नारेबाजी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिला मुख्यालय से लगे अमतौड़ा से खोली के लिए प्रस्तावित लिंक मोटर मार्ग का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने जिला मुख्यालय में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि सड़क राजनीतिक लाभ उठाने के लिए बनाई जा रही है। जिसका लाभ आम ग्रामीण को नहीं मिल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

सोमवार को ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन किया। कहा कि उनके गांव से एक सड़क खोली ग्राम सभा के पातलगैर तक बनाई जानी है। उन्होंने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। कहा कि सड़क निर्माण ने उनके गांव के पुराने व नए मकानों को खतरा हो जाएगा।

सिर्फ कुछ राजनैतिक लोगों का लाभ, ग्रामीणों को नहीं

प्राथमिक तथा जूनियर स्कूल का रास्ता भी ध्वस्त होगा। साथ ही गांव के प्राचीन मंदिर को भी नुकसान पहुंचेगा। पूरे गांव के लिए बनी पेयजल लाइन भी खतरे की जद में आ जाएगी। क्षेत्र में पहले से ही कई सड़कें हैं। नई सड़क सिर्फ कुछ राजनीतिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जा रही है। इससे आम आदमी को कोई लाभ नहीं है। इस मौके पर कुंदन सिंह, चंदन सिंह, लक्ष्मण सिंह, पंकज सिंह, हरीश सिंह, महेश सिंह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments