HomeBreaking Newsहल्द्वानी : बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते रंगे हाथ गिरफ्तार

हल्द्वानी : बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते रंगे हाथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से सट्टा पर्ची व नगदी बरामद हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशानुसार जनपद में सट्टा/जुआ के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गत दिवस कार्यवाही की गई। इस दौरान नूरी मस्जिद के पास, छोटी रोड इन्द्रानगर से अभियुक्त इशरत पुत्र कुदरत अली, निवासी सावरी मस्जिद के पास, बड़ी रोड, इन्द्रानगर, बनभूलपुरा, नैनीताल (उम्र 53 वर्ष) को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्चियां, पैन, एक गत्ता (जिसमें अंकित विवरण), नकद रूपये 2080 बरामद हुए हैं। आरोपी के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तारी एसआई नीरज चौहान व कांस्टेबल नरेंद्र गिरी ने ​की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments