सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला: धौलादेवी ब्लॉक के गुरुकुल एकेडमी गुरुडाबांज के छात्र आशीष जोशी का जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के लिए चयन हुआ है।
ADVERTISEMENTS
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित गोस्वामी व हेम महरा ने बताया कि छात्र आशीष बहुत होनहार है और विद्यालय की गतिविधियों में हमेशा अव्वल रहता है।
छात्र के पिता हरिश् चंद्र जोशी व चाचा नवीन चंद जोशी ने छात्र की सफलता का श्रेय गुरुजनों को दिया विद्यालय परिवार व क्षेत्र के लोगों द्वारा छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।