अल्मोड़ा : सत्यापन कराने में बरती लापरवाही, 5 हजार का चालान
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। ठेकेदार द्वारा अपने मजदूर का सत्यापन कराने में लापरवाही बरतने पर उसका 5 हजार रूपये का चालन किया गया है।
ADVERTISEMENTS
एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पिंचा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
जिस क्रम में आज शनिवार को चौकी प्रभारी बग्वालीपोखर एसआई हरविन्दर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा चौकी क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन मजदूर रखने वाले 01 ठेकेदार के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 5,000 रुपये का नकद चालान किया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।