HomeAccidentPlane Crash: एअर इंडिया का विमान क्रैश, पूर्व CM समेत 242 लोग...

Plane Crash: एअर इंडिया का विमान क्रैश, पूर्व CM समेत 242 लोग थे सवार

Air India Plane Crash: आज बृहस्पतिवार को एक बेहद दु:खद ख़बर अहमदाबाद से आई है। यहां एयर इंडिया का एक यात्री विमान क्रैश हो गया। विमान में पूर्व सीएम सहित 242 लोग सवार थे। बताया जा रहा है विमान से लगातार शव निकाले जा रहे हैं। समझा जा रहा है कि यह एक बहुत भयानक विमान हादसा है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे।

यात्रियों में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव निकाले जाने की खबर है।

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।

एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई।

जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

20 छात्रों की भी मौत

अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में BJ मेडिकल कॉलेज है। इसी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग पर ये विमान टेकऑफ के 5 मिनट बाद गिर गया। हॉस्टल के ऊपर कैंटीन हैं, जहां पर मेडिकल छात्र दोपहर के समय लंच करने आते हैं। हादसे में करीब 20 छात्रों के मौत की आशंका भी व्यक्त की गई है।

पायलट ने आखिरी समय पर Mayday कॉल किया था

विमान के पायलट सुमित सुब्बरवाल ने आखिरी मौके पर मे-डे (May day) कॉल दिया था। यह एक अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन कॉल है, जिसे पायलट उस स्थिति में भेजता है जब विमान गंभीर संकट में हो और उसे इमरजेंसी हेल्प की जरूरत हो। Mayday शब्द की उत्पत्ति फ्रेंच शब्द “m’aidez” से हुई है, जिसका अर्थ होता है “मदद कीजिए (Help me)”। इसे तीन बार दोहराया जाता है — “Mayday Mayday Mayday”

सूत्रों के अनुसार इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि हादसे में पूर्व CM नहीं बच पाए हैं। बताया जा रहा है कि रूपाणी की पत्‍नी अंजलि रूपाणी लंदन में हैं और माना जा रहा है कि पूर्व सीएम उन्‍हें वापस लाने के लिए ही रवाना हुए थे।

विमान में विजय रूपाणी की आखिरी तस्वीर

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी, जानिए डिटेल

रूपाणी 7 अगस्त 2016 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने। 2017 में BJP ने गुजरात में चुनाव जीता और दोबारा उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया। हादसे वाले एयर इंडिया विमान में वो भी मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार के येनगोन में हुआ था। उनकी मां का नाम मायाबेन और पिता रमनीकलाल रूपाणी है। 7 भाई-बहनों में विजय सबसे छोटे हैं। 1960 में म्यांमार में राजनीतिक उथल-पुथल के चलते उनका परिवार राजकोट आकर बस गया था। गुजरात की ही सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी से विजय रूपाणी ने BA और LLB की पढ़ाई की। BJP की महिला विंग की सदस्य अंजली से उन्होंने शादी की। उनका एक बेटा इंजीनियर है और एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। उनके दूसरे बेटे की कार दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

एयर इंडिया की फ्लाइट AI 172 के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

एयर इंडिया की फ्लाइट AI 172 से जुड़ी घटना के मद्देनजर, यात्रियों की पूछताछ और सहायता के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर बनाया गया है। कृपया ‪+91 99741 11327‬ पर कॉल करें। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अहमदाबाद अब सीमित उड़ानों के साथ चालू है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपडेट जानकारी के लिए एयरलाइनों से जुड़ें।

AI-171 में सवार यात्रियों की पूरी लिस्ट आई सामने

अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया की लंदन वाली फ्लाइट के विमान में कुल 242 लोग सवार थे। 242 लोगों में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। पैसेंजर्स की लिस्ट में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है। अहमदाबाद प्लेन हादसे में 61 विदेशी नागरिक भी सवार थे। कुल यात्रियों में 169 भारतीय, ब्रिटेन के 53 यात्री, पुर्तगाल के 7 और कनाडा का एक यात्री शामिल है।

https://www.facebook.com/share/v/1BpNSoy8gN

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments