HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : भव्यता के साथ मनाया गया गंगा दशहरा इक्कीसवीं प्राण—प्रतिष्ठा महोत्सव

रानीखेत : भव्यता के साथ मनाया गया गंगा दशहरा इक्कीसवीं प्राण—प्रतिष्ठा महोत्सव

विशाल भंडारे में प्रसाद वितरण

रानीखेत। मां नन्दा-सुनन्दा महोत्सव समिति रानीखेत के तत्वावधान में गंगा दशहरा के मौके पर नंदा देवी मंदिर में इक्कीसवीं प्राण—प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

ADVERTISEMENTSAd Ad

गुरुवार को रानीखेत स्थित ऐतिहासिक नन्दा देवी मंदिर, जरूरी बाजार में गंगा दशहरे के पावन अवसर पर इक्कीसवां प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव (वार्षिकोत्सव) का आयोजन हुआ। इसका शुभारम्भ 05 जून 2025, गुरुवार को किया गया। जिसमें पूजा-अर्चना, वैदिक हवन, धार्मिक अनुष्ठान एवं पारंपरिक विधियों से देवी आराधना सम्पन्न की गई।

मां नन्दा-सुनन्दा महोत्सव समिति, रानीखेत द्वारा आयोजित इस वार्षिक महोत्सव में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ दूर-दराज़ से आने वाले भक्तों की उपस्थिति रही। परम्परागत रूप से इस शुभ अवसर पर सायं 7 बजे से विशाल भंडारा भी हुआ, जिसमें समस्त श्रद्धालुजनों को प्रसाद वितरण किया गया। धर्मप्रेमी जनता ने इस पुण्य अवसर पर सपरिवार एवं इष्टमित्रों सहित पधारकर मां नन्दा-सुनन्दा के दिव्य दर्शन किए व प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक हरीश लाल साह, मुकेश साह, अनिल वर्मा, किरन लाल साह, एल०एम० चंद्रा, मोहिल साह, यतीश रौतेला, संदीप तिवारी, जयंत रौतेला, सौरभ अग्रवाल, मनीष साह, गौरव भट्ट, गौरव तिवारी, अभिषेक कांडपाल, मो० शाहिद आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments