HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : जसकोट में समाजसेवी स्व. प्रेम सिंह बिष्ट मार्ग का...

अल्मोड़ा न्यूज : जसकोट में समाजसेवी स्व. प्रेम सिंह बिष्ट मार्ग का उद्घाटन

ADVERTISEMENTS

धर्मपत्नी विमला बिष्ट ने काटा फीता

जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा में होगा स्वागत

सीएनई रिपोर्टर। विकासखंड लमगड़ा अंतर्गत जसकोट में समाजसेवी स्व. प्रेम सिंह बिष्ट के नाम से बने 8 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग का उद्घाटन उनकी धर्मपत्नी विमला बिष्ट ने किया। यह मोटर मार्ग विश्वनाथ से जसकोट तक के लिए जनता की लंबे समय से की जा रही मांग व संघर्ष के बाद बना है। शासन ने इस मार्ग को समाजसेवी स्व. बिष्ट को समर्पित किया है।

उल्लेखनीय है कि स्व. प्रेम सिंह बिष्ट जिला सहकारी बैंक के पूर्व सचिव एवं महाप्रबंधक थे। वे मूल रूप से ग्राम उजौला, लमगड़ा के निवासी थे। वर्तमान में उनका परिवार दिल्ली रहता है। अल्मोड़ा के एआईसी में उन्होंने शिक्षा ग्रहण की थी। उनकी धर्मपत्नी विमला बिष्ट का भी अल्मोड़ा से नाता रहा है। वह पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. सोबन सिंह जीना की भतीजी हैं तथा पुत्र आदित्य कुमार स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार में अधिकारी के पद पर तैनात हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

आदित्य कुमार ने बताया कि कल 31 मई को उनकी माता ​विमला बिष्ट का जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा सभागार में सुबह 11 बजे सम्मान किया जायेगा। बताना चाहेंगे कि स्व. प्रेम सिंह बिष्ट ने सहकारी बैंक के महाप्रबंधक व सचिव पद पर रहते हुए जन हित में कई लोकप्रिय स्कीम भी चलाई थी। जिसके चलते उनके कार्यकाल को लोग आज भी याद करते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments