HomeUttarakhandAlmoraभर्ती पूर्व निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर 16 जून से : कर्नल मनराल

भर्ती पूर्व निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर 16 जून से : कर्नल मनराल

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल विजय मनराल (अप्रा) ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उत्तराखण्ड द्वारा पूर्व सैनिकों/सेवारत सैनिकों के आश्रित पुत्रों को सेना/वायु सेना/पुलिस/अर्द्वसैनिक बलों में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण वर्ष 2025-26 हेतु भर्ती पूर्व प्रशिक्षण का द्वितीय निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर कुमाऊ मंडल के सभी जनपदों के लिए 16 जून, 2025 से 56 दिनों का निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र, हवालबाग में आयोजित किया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd

कर्नल मनराल ने बताया कि जनपद के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 08 जून, 2025 से 13 जून, 2025 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय चौघानपाटा अल्मोड़ा में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अन्य जनपदों के चयनित प्रशिक्षणार्थियों को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र, हवालबाग में15 जून, 2025 सांय 05ः00 बजे तक भेजना सुनिश्चित करेंगे।

शिविर में शामिल होने की शर्तें

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थी की आयु 17 से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता थल सेना के लिए हाईस्कूल में 45 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण (भारतीय मूल के गोरखा के लिए 10वीं पास) वजन 46 किलोग्राम तथा सीना 77-82 सेमी होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास चिकित्सा प्रमाण पत्र, पिता का डिस्चार्ज बुक, रिकार्डस ऑफिस पार्ट-2 आर्डर एवं इण्डेमिनिटी बॉडं साथ में लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में अधिकारी जानकारी के लिए 05962232210 एवं 05962230246 पर संपर्क किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments