HomeUttarakhandAlmoraविभागीय कार्यों को पूर्ण सेवाभाव के साथ करें कार्मिक, जनता को दें...

विभागीय कार्यों को पूर्ण सेवाभाव के साथ करें कार्मिक, जनता को दें योजनाओं का लाभ : प्रमोद नैनवाल

ADVERTISEMENTS

ताड़ीखेत में विकास कार्यों की समीक्षात्मक बैठक

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि सभी विभागीय कार्मिक अपने कार्यों को पूर्ण सेवाभाव से के साथ करते हुए केंद्र व राज्य सरकार से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जतना को दें। विधायक नैनवाल यहां ताड़ीखेत विकासखंड में विकास कार्यों की समीक्षात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

खंड विकास अधिकारी तारा चंद्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विकासखंड के समस्त विभागों में चल रहे राज्य विकास कार्यों की समीक्षा हुई। राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं की विधायक द्वारा समीक्षा की गई।

जिसमें विशेष कर प्रधानमंत्री आवासों की सर्वे, मनरेगा कार्यों, महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों, बाल विकास कन्याधन, ग्राम पंचायत सोलर स्ट्रीट लाइटों आदि की जानकारी ली गई।

विधायक ने सभी कर्मिकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों के कार्यों को सेवा भाव से करते हुए आम जनमानस तक केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विकास योजनाओं का लाभ पहुंचायें।

बैठक में मंडल अध्यक्ष ताड़ीखेत मुकेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष बिनसर महादेव राम सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष रानीखेत ललित मेहरा, भाजपा उपाध्यक्ष ध्यान सिंह, ग्राम प्रधान तौड़ा मंजीत भगत, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बुधानी, मंडल महामंत्री दर्शन मेहरा, मंटू मेहरा, चन्द्रशेखर आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश राम, लक्ष्मण टनवाल, समस्त ग्राम्य विकास अधिकारी, समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, युवा कल्याण अधिकारी, बाल विकास अधिकारी तथा समस्त कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments