वट सावित्री व्रत : महिलाओं ने की अपने पति की सुख—समृद्धि की मंगलकामनाएं

0
वट सावित्री व्रत : महिलाओं ने की अपने पति की सुख—समृद्धि की मंगलकामनाएं
वट सावित्री व्रत : महिलाओं ने की अपने पति की सुख—समृद्धि की मंगलकामनाएं

काकड़ीघाट में वट वृक्ष का पूजन

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। काकड़ीघाट हनुमान मंदिर के निकट आज वट सावित्री का व्रत धूमधाम से मनाया गया। यहां वट वृक्ष का पूजन करते हुए सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। पंडितों से भी पाठ करवाया गया।


ADVERTISEMENTS

वट सावित्री व्रत धारण की हुईं महिलाएं दूरस्त स्थानों से भी आईं। सुयालबाड़ी, कमोली, काकड़ीघाट, सिनोली, गरमपानी, अल्मोड़ा, जौरासी, चमड़िया व अन्य क्षेत्रों से भी भारी संख्या में सुहागिनों की उपस्थिति देखी गई। आज प्रात: से ही महिलाओं का हुजूम विभिन्न मंदिरों में देखा गया। हनुमान मंदिर काकड़ीघाट में वट वृक्ष के नीचे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं ने पंचोपचार विधि से वट वृक्ष का पूजन किया। साथ ही वृक्ष में कच्चा सूत बांधकर परिक्रमा की।

पारंपरिक उत्तराखंडी परिधानों में सजी महिलाओं ने बताया कि इस पर्व को लेकर उन्होंने व्रत धारण किया है। उन्होंने पूजन के उपरांत सदा-सुहागिन रहने की मनौती मांगी है। हनुमान मंदिर काकड़ीघाट में पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से पूजन करवाया। सावित्री और सत्यवान की कथा भी सुनी गई।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1