HomeUttarakhandBageshwarबिग ब्रेकिंग : जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर 50 हजार की रिश्वत...

बिग ब्रेकिंग : जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर कर्नल डॉ. सुबोध शुक्ला को विजिलेंस टीम ने पचास हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर

बागेश्वर से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डॉ. सुबोध शुक्ला को विजिलेंस टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पूर्व से कार्यरत कर्मचारी कैलाश पंत के अनुबंध बढ़ाने के एवज में उन्होंने घूस मांगी थी। आरोप है कि कर्नल शुक्ला पीड़ित से 90 हजार की मांग कर रहे थे, लेकिन बाद में मामला 50 हजार में तय हुआ।

अधिकारी के व्यवहार से परेशान कार्मिक ने मामले की शिकायत विजिलेंस टीम से की थी। जिस पर आज टीम द्वारा जाल बिछाया गया और कर्नल शुक्ला को रंगे हाथ दबोच लिया। सैनिक कल्याण कार्यलय में इतने अहम पद पर कार्यरत अधिकारी द्वारा रिश्वत लिये जाने का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह था पूरा मामला

बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी ने सेवानिवृत्त फौजी से उपनल के माध्यम से सेवा विस्तार के बदले मोटी रकम की मांग की थी, जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा सतर्कता अधिष्ठान में की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह उपनल से सैनिक कल्याण विभाग में अनुबंधित रूप से कार्य करता है, जिसका 11 माह का कार्यकाल होता है। अगले 11 माह के सेवा विस्तार के बदले में सुबोध शुक्ला ने 50 हजार रुपये की मांग की। प्राथमिक जांच में मामला सही पाए जाने पर हल्द्वानी सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर के पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल के निर्देशन में विजिलेंस की ट्रैप टीम का गठन किया गया।

टीम ने योजनाबद्ध तरीके से बागेश्वर के सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में छापा मारकर आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। विजिलेंस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम की सराहना करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार की सूचना विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर दें, ताकि भ्रष्टाचार के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की जा सके।

सेना के इतने बड़े अधिकारी ने की रिश्वतखोरी, अब ईमानदारों पर उठेंगी उंगलियां

बागेश्वर। विजिलेंस टीम पिछले एक हफ्ते से इस कार्यवाही को अंजाम देने में जुटी थी। जिला स्तर के बड़े अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़े जाने से पूरे जिले मे हड़कंप मचा हुआ है। लोगो का कहना है कि जब सेना के इतने बड़े स्तर के अधिकारी रिश्वत देते पकड़े जा रहे है। तो इससे सेना में ईमानदारी से कार्य रहे लोगो पर भी उंगलियां उठनी लाजमी है। विभाग में कार्यरत अन्य कर्मचारी भी अधिकारी के व्यवहार से परेशान थे।

यहां देखिए विभागीय प्रेस नोट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments