HomeBreaking Newsहत्यारिन : माता बनी कुमाता, चार साल के बेटे की हत्या, दांतों...

हत्यारिन : माता बनी कुमाता, चार साल के बेटे की हत्या, दांतों से भी नोचा

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, कानपुर। कलियुग अब अपने अंतिम चरण में है। एक मां के लिए बेटे से बड़ा कुछ नहीं होता है। कहा जाता रहा है कि पुत्र कपूत हो सकता है, लेकिन माता कभी कुमाता नहीं होती, लेकिन इन दिनों एक के बाद एक सुर्खियों में छाई अनेक घटनाओं ने साबित कर दिया है कि इस कलियुग में माता भी कुमाता होने लगी हैं।

ADVERTISEMENTSAd

हालिया मामला कानपुर का है, जहां प्रेमी से दूर किए जाने से गुस्सायी हत्यारिन मां ने अपने चार साल के बेटे की गला घोंट न केवल निर्मम हत्या कर दी बल्कि, उसकी पीठ व चेहरे को भी बुरी तरह अपने दांतों से काट खाया।

अपने प्रेमी 20 साल के प्रेमी विकास यादव के साथ 32 साल की मनीषा

एक माह पहले प्रेमी संग भागी थी

मामला रविवार देर रात का है। घटना नर्वल थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापपुर गांव में हुई। यहां के रहने वाले सुशील यादव खेती किसानी करते हैं। सुशील की शादी कुछ साल पहले फतेहपुर के खागा निवासी मनीषा के साथ हुई थी। सुशील का आरोप है कि पत्नी मनीषा गांव के ही रहने वाले एक युवक विकास के साथ 1 महीने पहले भाग गई थी। उसका उक्त युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

देवता जैसा पति मिला, पर जिद पर अड़ी थी मनीषा

बताया जा रहा है कि इतना होने पर भी उसका पति सुशील अपनी पत्नी से पहले जैसा प्यार करता रहा। वह उसे कुछ दिन पहले प्रेमी सो छुड़ा दबाव बनाकर घर ले आया। बकायदा 22 अप्रैल को पति—पत्नी का थाने में समझौता भी हुआ था। घर पर सुशील और परिवार के लोगों ने भी मनीषा को काफी समझाया लेकिन, वह प्रेमी विकास के साथ रहने पर अड़ी थी।

मासूम बेटे पर उतारी खीझ, कर दी हत्या

रविवार रात जब सुशील घर से कुछ काम के लिए बाहर गया था और उसके पिता फूल सिंह छत पर लेटे थे, तभी मनीषा (32 साल) ने 4 वर्षीय बेटे अनिरुद्ध की गले में बंधे ताबीज के धागे से गला घोट कर हत्या कर दी। इसके बाद बच्चे के चेहरे और पीठ को दातों से बुरी तरह चबा लिया और उसे छत पर बच्चे के दादा फूल सिंह के पास लिटा दिया।

गांव में मच गया हड़कंप

बेटे की हत्या करने के बाद यह सिरफिरी और चालाक मां नीचे आकर घर का काम ऐसे करने लगी, जैसे कुछ हुआ ही न हो। कुछ देर बाद जब दादा को संदेह हुआ तो उन्होंने चादर खोलकर देखेा तो बच्चे में कोई हलचल नहीं देखी। इस पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। प्रेम प्रसंग को लेकर बच्चों की हत्या की यह खबर जैसे ही पूरे गांव में फैली तो हड़कंप मच गया।

महिला के प्रेमी की भी तलाश

आनन-फानन में गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नर्वल थाना प्रभारी राम मूरत पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्चे की मां पर गला कसकर हत्या करने का आरोप है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं महिला के प्रेमी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। आरोपित विकास के घर में तीन भाई पिता और माता हैं। प्रेमी विकास 20 वर्षीय ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। वह बिहार में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments