HomeUttarakhandBageshwarराजकीय शिक्षक संघ के गोपाल दत्त पंत अध्यक्ष, देवेंद्र सिंह मंत्री

राजकीय शिक्षक संघ के गोपाल दत्त पंत अध्यक्ष, देवेंद्र सिंह मंत्री

ADVERTISEMENTS

अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। राजकीय शिक्षक संघ के लिए हुए चुनाव में गोपाल दत्त पंत अध्यक्ष तथा देवेंद्र सिंह मंत्री निर्वाचित हुए। अन्य पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी घोषित किए गए। निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद तथा गोपनीयता की शपथ ली।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

राइंका सभागार में आयोजित राजकीय शिक्षक संघ का अधिवेशन संपन्न हो गया है। जिला कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर गोपाल दत्त पंत को 335 मत मिले। जबकि गोविंद सिंह कोरंगा को 202 मतों पर संतोष करना पड़ा। पंत ने 133 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। जबकि मंत्री पद पर देवेंद्र सिंह 296 मतों से विजयी घोषित हुए। गोपाल मेहता को 238 मत मिले। छह मत निरस्त किए गए।

इसके अलावा हरीश भट्ट उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री राजेंद्र सिंह रावत, संगठन मंत्री भुवन चंद्र जोशी निर्विरोध चुने गए। महिला उपाध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष का मनोयन नई कार्यकारिणी करेगी। चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य इंटर कालेज असों रमेश चंद्र टम्टा तथा इंटर कालेज फरसाली के प्रधानाचार्य सुनील कुमार पांडे थे। चुनाव पर्यवेक्षक मंडलीय मंत्री रवि शंकर गाेसाई तथ महेंद्र पटवाल थे। उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर विजय गोस्वामी, आलोक पांडे, मोहन चंद्र जोशी, विक्रम पिलख्वाल, मुकेश नगरकोटी, कस्तूब उपाध्याय, देवेंद्र कोरंगा, हरेंद्र रावल, उमा लोहनी, मोहन बिष्ट, वृज मोहन साह किरन जोशी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments