HomeUttarakhandBageshwarगौ सदन में पति—पत्नी पर हमला, घायल, हायर सेंटर रेफर

गौ सदन में पति—पत्नी पर हमला, घायल, हायर सेंटर रेफर

ADVERTISEMENTS

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। गौ सदन में विगत एक साल से कार्य कर रहे दंपत्ति पर अज्ञात लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। उन्हें प्रा​थमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद जावेद पुत्र मोहम्मद बक्स उम्र 40 और उनकी पत्नी जायदा बेगम उम्र 34 पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जिसके बाद आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाए।

अब कौन करेगा 100 से अधिक जानवरों की देखभाल !

डॉक्टर विदित पांडे द्वारा उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पति—पत्नी के घायल होने के बाद अब गोसदन में 100 अधिक जानवरों की देखरेख करने का संकट गहरा गया है।

गोसदन अध्यक्ष विनोद पांडे ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दी है। इधर थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments