HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : मारुति वर्कशॉप में चोरी का खुलासा, डेन्टर ही निकला चोर

अल्मोड़ा : मारुति वर्कशॉप में चोरी का खुलासा, डेन्टर ही निकला चोर

जहां 8 सालों से कर रहा था नौकरी, वहीं कर दिया हाथ साफ

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

गत 09 मई को नैनीताल मोटर्स मारुति वर्क शॉप धारानौला में 65 हजार रूपयों की चोरी का खुलासा हो गया है। प्रबंधक जगदीश सिंह बोरा ने इस मामले में शिकायत दर्ज की थी। हैरानी की बात यह है कि चोर और कोई नहीं, वर्क शॉप में ही डेन्टर का काम करने वाला मोहसिन खान निकला।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस 14 मई को जगदीश सिंह बोरा मैनेजर नैनीताल मोटर्स मारुति वर्क शॉप धारानौला, अल्मोड़ा द्वारा तहरीर दी गयी थी। जिसमें बताया था कि गत 9 मई 2025 को शोरुम/वर्क शॉप बन्द करके सब कर्मचारी अपने घर को चले गये थे।

अगले रोज शोरुम खोला गया तो वहां के 02 लॉकर के लॉक टूटे हुए थे। चेक किया तो दोनों लॉकर से कुल 65,000 रुपये गायब थे। जिस संबंण्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में अज्ञात के विरुद्ध धारा 305(A)/331(3) बीएनएस में एफआईआर पंजीकृत की गयी।

एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को चोरी का शीघ्र खुलासा कर संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

चोरी की घटना वाले दिन से फरार था डेन्टर

अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोडा श्री योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा चोरी की गई धनराशि एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही कर संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए जानकारी जुटाई गयी। जिसमें डेन्टर मोहसिन खान चोरी की घटना के दिन से ही फरार चल रहा था।

पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासों से एफआईआर पंजीकृत होने के मात्र 06 घण्टे के भीतर ही आरोपी मोहसिन खान को 14 मई 2025 को लोधिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से 62,006 रुपये नगदी बरामद की गयी। एफआईआर से संबंधित बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में उगला राज

आरोपी ने बताया कि वह 7-8 वर्षों से धारानौला मारुति वर्क शॉप में डेन्टिंग का काम कर रहा है। वर्क शॉप में जो चोरी हुई थी वह मेरे द्वारा की गयी थी। जिसमें से मैंने कुछ रुपये खर्च कर दिये।

आरोपी मोहसिन खान पुत्र हसीन मिया छीपी टोला बरेली उत्तर-प्रदेश का मूल निवासी है। हाल में वह मारुति सर्विस सेंटर शोरुम राजपुरा, अल्मोड़ा में ही रह रहा था। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम में चौकी प्रभारी धारानौला एसआई आनंद बल्लभ कश्मीरा, हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन व कांस्टेबल राजीव जोशी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments