HomeUncategorizedसेंट एडम्स पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

मातृ दिवस पर हुआ आयोजन

सीएनई रिपोर्ट, गरुड़। मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ में बच्चों व उनकी माताओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओं में सीमा, बीना, चंपा, श्रेया, ज्योति अव्वल स्थान पर रही।

ADVERTISEMENTSAd

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्या रजिया सिद्दकी ने कहा कि मदर्स-डे की परंपराएं दुनिया भर में अलग-अलग हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत सहित कई देशों में मदर्स डे मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस दिन आमतौर पर माताओं को प्यार और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए फूल, कार्ड और उपहार दिए जाते हैं। रविवार को विद्यालय में अवकाश के चलते मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग़ किया।

मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि मातृ दिवस मां के प्रति प्रेम प्रकट करने का विशेष अवसर है। कहा कि मां का समर्पण, त्याग अतुलनीय है। प्रबंधक जावेद सिद्दकी ने मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर सभी माताओं को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे की सबसे पहली गुरु मां होती है। इस दौरान आईटी इंचार्ज मुर्शिल सिद्दकी, शिक्षिका रेनू आर्या, कोमल खोलिया, नीलम पांडे, दीपा बिष्ट, प्रीति पुरोहित, अनामिका सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments