HomeUncategorizedभारत-पाक जंग: चंडीगढ़-अंबाला में हवाई हमलों की आशंका, निर्दोष नागरिकों को निशाना...

भारत-पाक जंग: चंडीगढ़-अंबाला में हवाई हमलों की आशंका, निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रहा पाक

CNE DESK/पाकिस्तान जैसा शैतान देश कुछ भी कर सकता है। भारतीय सेना को परास्त करना उसके बस का नहीं। लिहाजा वह अपनी खीज़ अब निर्दोष और बेबस नागरिकों पर निकाल रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में पाक लगातार फायरिंग कर रहा है। रात के समय ड्रोन से हमले किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd

भारत-पाकिस्तान के बीच चल हरे युद्ध के हालात के बीच चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। चंडीगढ़ में सेना की वेस्टर्न कमांड है, NIA का भी दफ्तर है। अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन मौजूद है।

राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान बॉर्डर से 20 किलोमीटर दायरे में गांव खाली कराए जा रहे हैं। जैसलमेर में मिलिट्री स्टेशन है और पाकिस्तान बॉर्डर का 500 किमी हिस्सा सटा हुआ है।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के सांबा में इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ ने 7 आतंकियों को मार गिराया। पाकिस्तान की धनधार पोस्ट पर फायरिंग की गई। LoC पर पुंछ इलाके में लगातार पाकिस्तानी सेना फायरिंग रही है। पुंछ समेत जम्मू-कश्मीर में 17 सिविलियंस की मौत हुई। इनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और CDS अनिल चौहान ने ताजा हालात की जानकारी दी। गृहमंत्री भी BSF, CISF के अफसरों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी मीटिंग करेंगे।

तेल कंपनियों ने कहा- पर्याप्त स्टॉक, खरीदने की जल्दबाजी न करें

भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल और कुकिंग गैस एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धतता है। ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट की बाढ़ आई हुई है, जिनमें लोग पेट्रोल पंपों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments