HomeUttarakhandBageshwarशाबास अली रहमान : 100 मीटर दौड़ में ऑल इंडिया लेवल पर...

शाबास अली रहमान : 100 मीटर दौड़ में ऑल इंडिया लेवल पर तृतीय

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। 22 वीं ऑल इंडिया एग्री स्पोर्टस मीट में आयोजित 100 मीटर दौड़ में गरुड़ के अली रहमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता दो से पांच मई तक आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय कुमरगंज अयोध्या में हुई थी।

प्रतियोगिता में गरुड़ के प्रतिभावान खिलाड़ी अली रहमान ने अपना हुनर दिखाते हुए ऑल इंडिया स्तर पर सौ मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अली के पिता खलीक उर रहमान शिक्षक और माता खतीजा नजार शिक्षिका हैं। अली वर्तमान में जीबी पंत विश्वविद्यालय में बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र हैं। वे विगत तीन वर्षों से विश्वविद्यालय स्पोर्टस मीट की व्यक्तिगत चैंपियन प्राप्त करते आ रहे हैं।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

अली की इस उपलब्धि पर विधायक पार्वती दास, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, पूर्व दर्जा राजमंत्री गोपाल दत्त भट्ट, प्रशासक हेमा बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, जावेद सिद्दकी, दीवान नेगी, रजिया सिद्दकी, हेम वर्मा, सभासद बबीता नेगी आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments