HomeUncategorizedनैनीताल प्रकरण को लेकर कल बंद रहेगी अल्मोड़ा बाजार

नैनीताल प्रकरण को लेकर कल बंद रहेगी अल्मोड़ा बाजार

ADVERTISEMENTS

विहिप की अगुवाई में वृहद बैठक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नगर निगम सभागार में विहिप की अगुवाई में आयोजित बैठक में गत 30 अप्रैल को नैनीताल में एक धर्म विशेष के व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की के साथ किए गए दुराचार पर कड़ा रोष जाहिर किया गया। तय हुआ कि घटना के विरोध में कल तीन मई शनिवार को अल्मोड़ा बाजार बंद रखने का ऐलान किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नैनीताल में विशेष समुदाय के व्यक्ति के द्वारा जिस प्रकार हिंदू नाबालिग लड़की के साथ दुराचार किया गया यह घटना अत्यंत निंदनीय है। शिष्ट मंडल ने एसएसपी अल्मोड़ा से मुलाकात कर अल्मोड़ा में रह रहे बाहरी समुदाय विशेष के लोगों का गहनता से सत्यापन किये जाने की मांग की।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ गोपाल सिंह नयाल, जिला मंत्री विजय सिंह सिराड़ी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कनवाल, जिला कोषाध्यक्ष भानु प्रकाश जोशी, मेयर अजय वर्मा, पार्षद अमित साह (मोनू), अर्जुन बिष्ट, कैलाश गुरुरानी जिला उपाध्यक्ष भाजपा, धर्मेंद्र बिष्ट जिला महामंत्री भाजपा, राजीव राज गुरुरानी, राजीव गुरुरानी, हरीश कनवाल, दीपक पांडेय, मनोज सनवाल, दीपक वर्मा, लता पांडेय, दीपा अधिकारी, नेहा उप्रेती, बीना नयाल, मीना नेगी, माया वर्मा, जगमोहन बिष्ट, अनूप साह, कृष्ण बहादुर सिंह, भीमा पवार, जगत भट्ट, विनोद कनवाल, दीपक वर्मा आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments