HomeUttarakhandBageshwarनैनीताल : मासूम के साथ घृणित अपराध करने वाले पर हो सख्त...

नैनीताल : मासूम के साथ घृणित अपराध करने वाले पर हो सख्त कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। नैनीताल में मासूम बेटी से हुए दुष्कर्म मामले में अधिवक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने देवभूमि में घृणित अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि नैनीताल में बच्ची के साथ घोर घृणित अपराध हुआ है। इनकी सुरक्षा में होने वाला सरकारी खर्च का भुगतान इनकी संपत्ति को बेच कर वसूला जाना चाहिए। पीड़ित बच्ची को तथा उसके परिवार को आजीवन भरण—पोषण अपराधी की संपत्ति से दिलवाया जाए।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

इस अवसर पर अधिवक्ता राजेश रौतेला, मनोज जोशी, पंकज धपोला, नंद किशोर भट्ट, गोविंद प्रताप, धन सिंह ठठोला, नवीन लाल आर्य, चंद्रावती आदि उपस्थित थे। उधर गरुड़ में सभासद अंकित जोशी के नेतृत्व में सामाजिक संगठनों एवं व्यापारियों ने नैनीताल कांड के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार निशा रानी को सौंपा। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष महेश ठाकुर, घनस्याम जोशी, मंगल राणा, हरीश रावत, रमेश जोशी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments