HomeUncategorizedहरिद्वार : तीर्थ पुरोहित ने सास और साले को मारी गोली, हड़कंप

हरिद्वार : तीर्थ पुरोहित ने सास और साले को मारी गोली, हड़कंप

ADVERTISEMENTS

पहले घर की बत्तियां की बंद फिर चलाई गोलियां

हरिद्वार। धर्म नगरी हरिद्वार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक तीर्थ पुरोहित ने अपनी सास और साल को घर बुलाकर गोली मार दी और खुद मौके से भाग गया। गोलीकांड की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है और पुलिस जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार ज्वालापुर क्षेत्र के मोहल्ला देवतान में गुरुवार देर रात एक दामाद ने अपनी सास और साले को घर बुलाकर उन पर लाइसेंसी असलहे से गोलियां चला दी। गोलीकांड में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली साले के कान को छूते हुए निकल गई। सास पर चलाई गई गोली उसके चेहरे को पार कर गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने के बाद उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पेशे से तीर्थ पुरोहित दामाद हमले का आरोपी

बताया गया है कि देवतान मोहल्ला निवासी और पेशे से तीर्थ पुरोहित पराग चाकलान ने गुरुवार की रात करीब 12 बजे अपनी सास सरिता शर्मा और साले पारस शर्मा को किसी बहाने से अपने घर बुलाया। पराग ने पहले घर की बत्तियां बंद कीं। फिर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल जाकर परिजनों से घटना की जानकारी ली।

परिजनों और पड़ोसियों के अनुसार, यह हमला पूरी तरह से पूर्व नियोजित था। आरोपी पराग ने पूरी योजना के तहत सास और साले को बुलाकर उन पर हमला किया। हालांकि, पारिवारिक रंजिश की बात से परिजनों ने इनकार किया है, जिससे हमले की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही तीर्थ पुरोहित समाज के अनेक लोग अस्पताल में एकत्र हो गए और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

इधर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट के अनुसार देवतान मोहल्ले में फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें एक युवक और महिला घायल हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments