HomeUttarakhandNainitalउत्तराखंड में एक मई से बदलेगा मौसम; बारिश और तेज हवाओं को...

उत्तराखंड में एक मई से बदलेगा मौसम; बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट

देहरादून | उत्तराखंड में एक मई से मौसम बदलने के आसार है। खासकर पर्वतीय जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत मई के पहले हफ्ते से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने का अनुमान है। मौसम के बदले इस मिजाज का असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि 29 और 30 अप्रैल को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। इससे प्रदेश के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने के भी आसार हैं। लेकिन 1 मई से प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदलने शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सिलसिला 5 से 6 मई तक रहने वाला है। जिसमें अधिकांश जगहों पर तेज बौछारें,हवाओं के साथ ही कुछ जगहों पर बिजली कड़कने जैसी स्थितियां भी देखने को मिल सकती हैं।

उधर, 30 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू हो रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। मौसम के बदले मिजाज का असर चार धाम यात्रा पर भी पड़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने आने वाले श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की अपील की है। दरअसल, 30 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुल रहे हैं। जबकि 2 मई को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। वहीं 4 मई को भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इसी दौरान मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments