HomeUncategorizedहेड कांस्टेबल अनिल रावत के निधन पर शोक में डूबा पुलिस परिवार,...

हेड कांस्टेबल अनिल रावत के निधन पर शोक में डूबा पुलिस परिवार, भावभीनी श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTS

गृह जनपद बागेश्वर में होगा अंतिम संस्कार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां पुलिस लाइन में नियुक्त हेड कांस्टेबल अनिल रावत के निधन पर पुलिस परिवार की ओर से गहरा दु:ख प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। दाह संस्कार हेतु पार्थिव देह को उनके बागेश्वर स्थित गृह क्षेत्र को भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा पुलिस लाइन में नियुक्त हेड कांस्टेबल अनिल रावत जो मूल रुप से ग्राम मेहनार बुंगा, जनपद बागेश्वर के निवासी थे। इनका कल शनिवार सांय को असामयिक निधन हो गया था। जिसको लेकर अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ज्ञात रहे कि पुलिस विभाग में वर्ष 2007 में आरक्षी के पद में भर्ती होने के उपरांत पुलिस विभाग में इनका उल्लेखनीय योगदान रहा। शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार की बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे तथा उनके पारिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

रविवार को पुलिस लाइन अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा, सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ दूरसंचार अल्मोड़ा राजीव कुमार टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, निरीक्षक मदन मोहन जोशी पीआरओ/प्रभारी मीडिया सेल, लाइन सूबेदार मोहित कुमार सहित अल्मोड़ा पुलिस बल के तममा लोग मौजूद रहे।

सभी के द्वारा दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र, पुष्पाजंलि अर्पित कर नम आखों से श्रद्धाजंलि दी गई। इसके बाद सेरिमोनियल गार्द द्वारा शोक सलामी देकर दिवंगत जवान को अंतिम विदाई दी गई। एसएसपी अल्मोड़ा सहित अल्मोड़ा पुलिस बल ने दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंत्येष्टि हेतु गृह क्षेत्र भेजा गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments