HomeUttar PradeshUP News : पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 की मौत; शवों के...

UP News : पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 की मौत; शवों के चीथड़े पॉलिथीन में बटोरकर ले गई पुलिस

ADVERTISEMENTS

UP News | यूपी के सहारनपुर के देवबंद में शनिवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि घटना के वक्त फैक्ट्री के अंदर 10 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरी बिल्डिंग ढह गई। शवों के चीथड़े 100 से 150 मीटर दूर तक जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के समय ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो। हादसे की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इलाके को सील कर दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

हादसे से गुस्साए परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि अवैध फैक्ट्री चलाई जा रही थी। फैक्ट्री निहालखेड़ी गांव में है। यह जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर और देवबंद तहसील से करीब 8 किलोमीटर दूर है। विस्फोट के बाद शव के टुकड़े बिखर गए थे। पुलिस ने कपड़े और पॉलिथीन में समेटे। अब पोस्टमॉर्टम हाउस पर परिजन पहुंच चुके हैं, लाशों की पहचान की जा रही है।

DM मनीष बंसल ने बताया- शनिवार सुबह 6:30 बजे की घटना है। यहां पर एक लाइसेंसी पटाखों की फैक्ट्री चल रही थी, वहां अचानक ब्लॉस्ट हो गया। सूचना पर फारेंसिक टीम और पुलिस पहुंची। फैक्ट्री के संचालक समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना को लेकर गांव वालों में आक्रोश है, हम उनको समझा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments