HomeUncategorizedहल्द्वानी : अवैध कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का पर्दाफाश, एसडीएम और नगर आयुक्त...

हल्द्वानी : अवैध कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का पर्दाफाश, एसडीएम और नगर आयुक्त की कार्रवाई में फैक्ट्री सीज

हल्द्वानी | बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित की जा रही कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री पर प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए बड़ा एक्शन लिया है। मलिक के बगीचे के पास स्थित इस फैक्ट्री में बिना किसी वैध लाइसेंस, फूड सेफ्टी स्वीकृति और गुणवत्ता मानकों के उत्पादन हो रहा था।

ADVERTISEMENTSAd Ad

एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारकर फैक्ट्री का संचालन बंद कराया और तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में उत्पादित कोल्ड ड्रिंक की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई, जिसे जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बताया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत की गई है और संचालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से इलाके में अवैध खाद्य पदार्थ निर्माण करने वालों में खलबली मच गई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments